हैदरनगर में ठंड बढ़ी लोग घरों में दुबके

Updated:
विज्ञापन

हैदरनगर : तापमान में गिरावट से ठंड में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के साथ ठिठुरन का प्रभाव बढ़ गया है. देर सुबह तक व चढ़ते शाम ही लोग घरों में दुबक जाते हैं. जबकि कामकाजी लोगों को बाहर निकलने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है. गुरुवार की सुबह रेलवे गुमटी चौक के समीप के व्यवसायी बबलू […]

विज्ञापन

हैदरनगर : तापमान में गिरावट से ठंड में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के साथ ठिठुरन का प्रभाव बढ़ गया है. देर सुबह तक व चढ़ते शाम ही लोग घरों में दुबक जाते हैं. जबकि कामकाजी लोगों को बाहर निकलने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है. गुरुवार की सुबह रेलवे गुमटी चौक के समीप के व्यवसायी बबलू सिंह ने अलाव जला कर राहगीरों को राहत पहुंचाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं मेन रोड स्थित मेसर्स हनुमान ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अनिल लाल ने अलाव जलाने का कार्य एक सप्ताह पूर्व से ही शुरू कर दिया है. इससे मजदूरों व ग्राहकों को ठंड से काफी राहत मिलती है. लोगों ने ठंड के अप्रत्याशित प्रकोप को देखते हुए चौक चौराहों व रेलवे स्टेशन में अलाव की व्यवस्था करने की मांग अंचल प्रशासन व रेल प्रबंधन से की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola