कार्डधारियों ने किया रोड जाम

बेतला : बरवाडीह प्रखंड केचकी गांव के जन वितरण प्रणाली दुकानदार यमुना सिंह द्वारा राशन का वितरण नहीं करने पर आक्रोशित कार्ड धारियों ने बेतला पार्क रोड स्थित केचकी चेक नाका के समीप रोड जाम कर दिया. जाम करने वालों में अधिकांश महिलाएं थी. इस दौरान कार्ड धारियों ने डीलर के खिलाफ नारेबाजी की. आरोप […]
बेतला : बरवाडीह प्रखंड केचकी गांव के जन वितरण प्रणाली दुकानदार यमुना सिंह द्वारा राशन का वितरण नहीं करने पर आक्रोशित कार्ड धारियों ने बेतला पार्क रोड स्थित केचकी चेक नाका के समीप रोड जाम कर दिया. जाम करने वालों में अधिकांश महिलाएं थी. इस दौरान कार्ड धारियों ने डीलर के खिलाफ नारेबाजी की.
आरोप लगाया गया कि पिछले तीन से पांच महीने तक का राशन का वितरण डीलर ने नहीं किया है. जब राशन की मांग की जाती है, तब कार्ड धारियों को यह कह कर वापस कर दिया जाता है कि राशन नहीं मिलेगा. जहां जाना है, वहां जाओ. हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




