वोट पर भारी पेट : दातून बेचती सनकलिया
मेदिनीनगर : लातेहार जिला के गारू प्रखंड के मुन्डू हेसातु गांव की सनकलिया देवी विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं कर पायी. वोट देने से वंचित रहने पर उसे बहुत अफसोस हुआ. सनकलिया देवी शनिवार की सुबह में शहर थाना रोड स्थित लालकोठा के पास अपने एक बच्चे के साथ बैठ कर दातून बेच रही थी. […]
मेदिनीनगर : लातेहार जिला के गारू प्रखंड के मुन्डू हेसातु गांव की सनकलिया देवी विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं कर पायी. वोट देने से वंचित रहने पर उसे बहुत अफसोस हुआ. सनकलिया देवी शनिवार की सुबह में शहर थाना रोड स्थित लालकोठा के पास अपने एक बच्चे के साथ बैठ कर दातून बेच रही थी.
आपके शहर में
वह काफी उदास थी. जब उससे उदासी का कारण पूछा गया, तो वह थोड़ा हिचकिचाई. इसके बाद उसने बुझे मन से बताया कि उसे अफसोस है कि वह अपने गांव नहीं पहुंच सकी और मतदान से वंचित रह गयी. चुनाव के कारण बसों का परिचालन नहीं होने से वह और उसके परिवार के लोग शुक्रवार की सुबह में टेंपो से दातून लेकर मेदिनीनगर बेचने आये थे. लेकिन काफी संख्या में दातून बच गया था.
इस कारण वह यहीं पर रह गयी और अपने गांव नहीं जा सकी. जबकि उसके परिवार के सदस्य व अन्य साथी दातून बेचने का जिम्मा देकर वे लोग मतदान करने शुक्रवार को ही चले गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए