विकास के साथ भाईचारा कायम करूंगा : शेर अली

Updated at : 15 Nov 2019 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
विकास के साथ भाईचारा कायम करूंगा : शेर अली

पलामू : हुसैनाबाद विधान सभा क्षेत्र से बसपा के तत्वावधान में हुसैनाबाद अनुमंडल के कर्पूरी मैदान में आशीर्वाद जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा के वरिष्ठ नेता अजय भारती ने की. संचालन बसपा के वरिष्ठ नेता मौलाना इफेखार नूरी ने किया. बसपा प्रत्याशी शेर अली ने कहा कि हुसैनाबाद विधान सभा […]

विज्ञापन

पलामू : हुसैनाबाद विधान सभा क्षेत्र से बसपा के तत्वावधान में हुसैनाबाद अनुमंडल के कर्पूरी मैदान में आशीर्वाद जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा के वरिष्ठ नेता अजय भारती ने की. संचालन बसपा के वरिष्ठ नेता मौलाना इफेखार नूरी ने किया. बसपा प्रत्याशी शेर अली ने कहा कि हुसैनाबाद विधान सभा क्षेत्र में पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने लोगों को गुमराह करने का काम किया. विकास के नाम पर सिर्फ लूट हुई है.

हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में आज भी कई बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं. किसानों को सिंचाई के लिए अबतक कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गयी है. आज भी यहां के किसान मॉनसून पर निर्भर हैं. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद अनुमंडल बने तीन दशक होने जा रहा है. लेकिन लोगों को अनुमंडलीय सुविधा नहीं मिल रही है. मौके पर बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरि यादव , प्रदेश सचिव पुनीत आंबेडकर ,विजय प्रसाद कुश्वाहा, नुरूल खान,अनीता बौद्ध ,मालती देवी,सुनीता देवी ,रामकली देवी समेत बसपा के हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola