नहाय खाय के साथ छठ महापर्व आज से होगा शुरू

Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर : छठ महापर्व गुरुवार से नहाय खाय अनुष्ठान के साथ शुरू होगा. इस महापर्व को लेकर पलामू जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में तैयारी जोरों पर चल रही है. छठव्रती नहाय – खाय अनुष्ठान के साथ-साथ छठ महापर्व की तैयारी में जुटे है. इस महापर्व के अनुष्ठान में किसी भी तरह की कमी […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : छठ महापर्व गुरुवार से नहाय खाय अनुष्ठान के साथ शुरू होगा. इस महापर्व को लेकर पलामू जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में तैयारी जोरों पर चल रही है. छठव्रती नहाय – खाय अनुष्ठान के साथ-साथ छठ महापर्व की तैयारी में जुटे है. इस महापर्व के अनुष्ठान में किसी भी तरह की कमी न रहे और शुद्धता व पवित्रता बनी रहे इसका ख्याल रखा जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
गुरुवार को छठव्रति स्नान कर भगवान सूर्य की आराधना करने के बाद चना दाल, कदू का सब्जी और अरवा चावल का भोजन तैयार कर उसे प्रसाद स्वरूप ग्रहण करेंगे. छठ महापर्व के नहाय-खाय अनुष्ठान में चना दाल व कदू की सब्जी का विशेष महत्व है. शुक्रवार को खरना अनुष्ठान होगा.
छठ घाटों की सफाई को लेकर मेदिनीनगर नगर निगम प्रशासन भी रेस हो गया है. शहर के प्रमुख छठ घाटों की सफाई की गयी. नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद ने बताया कि कोई भी छठ घाट इस अभियान से छूट रहा है, तो इसकी सूचना आमजन उन्हें उपलब्ध करा सकते हैं. सोमवार को शहर के छठ घाटों में पसरी गंदगी पर प्रभात खबर ने विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसके बाद से मंगलवार से निगम इस मामले में सक्रिय होकर घाटों की सफाई कार्य में जुट गया. मुख्य तौर पर छठ पूजा के दौरान शहर के कोयल नदी व अमानत नदी घाट पर छठ व्रतियों की भीड़ जुटती है. वैसे तो शहर में 12 से 15 छठ घाट है. सभी घाटों की सफाई का कार्य शुरू किया गया है.
पहली बार घाट पर लगेगा शिविर : निगम बनने के बाद पहली बार छठ के अवसर पर प्रमुख छठ घाटों पर शिविर लगाने का निर्णय लिया है. शिविर में निगम के पदाधिकारियों के अलावा चिकित्सक भी होंगे, ताकि तत्काल कोई सुविधा उपलब्ध कराया जा सके. छठ पूजा के दौरान यह तय किया गया है कि जिस मार्ग से छठव्रती घाट पर पहुंचते हैं, उन मार्गों पर विशेष सफाई होगी. साथ ही प्रकाश की भी पर्याप्त व्यवस्था की जायेगी, ताकि व्रतधारियों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो.
निगम के अलावा इस बार लायंस क्लब व पलामू चेंबर अॉफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज छठ पूजा को यादगार बनाने में जुटी है. एक तरफ जहां लायंस क्लब ने अमानत नदी तट पर होने वाले गंगा आरती के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है, वहीं इस बार पलामू चेंबर अॉफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज छठ पूजा के आयोजन को लेकर कार्यक्रम का आगाज करने जा रही है.
इस बार चेंबर ने शिवाजी मैदान में छठ पूजा के दिन भक्ति संध्या का आयोजन करने का निर्णय लिया है, जिसमें मुंबई की मशहूर गायिका इंदु सोनाली भक्ति गीतों का समा बांधेगी. वहीं पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने सभी घाटों पर सुरक्षा का मुकम्मल इंतजाम करने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola