अधिक शराब पीने से एक की मौत

मेदिनीनगर : सदर थाना क्षेत्र के बैरिया के उपरैली खाड़ भुइयां टोली में अत्यधिक शराब के सेवन करने से 35 वर्षीय राजेश भुइयां की मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह हमेशा शराब का सेवन करता था. लोगों का कहना है कि वह शराब भी बेचता था. हालांकि शराब के सेवन से वह पिछले […]
मेदिनीनगर : सदर थाना क्षेत्र के बैरिया के उपरैली खाड़ भुइयां टोली में अत्यधिक शराब के सेवन करने से 35 वर्षीय राजेश भुइयां की मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह हमेशा शराब का सेवन करता था. लोगों का कहना है कि वह शराब भी बेचता था. हालांकि शराब के सेवन से वह पिछले कई वर्षों से बीमार भी रहता था.
फिर भी शराब पीने की आदत उसकी बनी हुई थी. इस घटना के बाद उस टोले में मातम का माहौल छाया रहा. मृतक राजेश भुइयां की पत्नी रुना देवी व एकलौती बेटी पूजा कुमारी का रो रोककर बुरा हाल था. मृतक की पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही थी. उसका कहना था कि अब उसका जीवन दुखों से भरा है. अब उसका व उसकी बच्ची का भरण पोषण कैसे होगा. मृतक की बेटी पूजा कक्षा छह में पढ़ती है. वह अपने पिता की मौत के बाद गुमसुम हो गयी थी. उस टोले के लोगों ने बताया कि शराब सेवन के कारण राजेश को ग्लैड टीबी की बीमारी पकड़ ली थी. उसका इलाज भी चल रहा था. लोगों ने बताया कि कल्याणपुर के कुछ लोग शराब लाकर यहां बेचते हैं. इस पर रोक लगे, इसके लिए लोगों को प्रेरित किया गया. कई लोगों ने कहा कि शराब बेचने व पीने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




