अच्छी बारिश के लिए किसानों ने की इंद्र की पूजा

विश्रामपुर :सैकड़ों वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा के अनुसार मंगलवार को विश्रामपुर के भुड़ली पहाड़ की चोटी पर भगवान इंद्र की विशेष पूजा-अर्चना की गयी. इस धार्मिक अनुष्ठान में दर्जन भर गांव के सैकड़ों किसान शामिल हुए. धार्मिक मान्यता है कि भगवान इंद्र के इस विशेष पूजा के बाद क्षेत्र में अच्छी बारिश […]
विश्रामपुर :सैकड़ों वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा के अनुसार मंगलवार को विश्रामपुर के भुड़ली पहाड़ की चोटी पर भगवान इंद्र की विशेष पूजा-अर्चना की गयी. इस धार्मिक अनुष्ठान में दर्जन भर गांव के सैकड़ों किसान शामिल हुए. धार्मिक मान्यता है कि भगवान इंद्र के इस विशेष पूजा के बाद क्षेत्र में अच्छी बारिश होती है. इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान के एक दिन पहले किसान भुड़ली पहाड़ पर जाकर भगवान इंद्र सहित कई देवी-देवताओं को जयघोष के बीच आमंत्रित करते हैं.
उसके दूसरे दिन अहले सुबह से भगवान इंद्र की पूजा शुरू हो जाती है, जो शाम तक चलते रहती है. प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान इंद्र की पूजा-अर्चना का आयोजन विश्रामपुर सांस्कृतिक मंच ने किया. मंच के अध्यक्ष संजय पांडेय खुद पूजा में बतौर यजमान धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किये.पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.इसके अलावा भंडारा का भी आयोजन किया गया था.इस विशेष पूजा-अर्चना व भंडारा में सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष संजय पांडेय,पंडित अच्युतानंद पांडेय,विष्णुकेष मिश्रा,राजन पांडेय,मनोरंजन मिश्रा,मनीष सिंह,राजू वाजपेयी,विजय तिवारी सहित दर्जन भर गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




