एकजुटता से ही लक्ष्य की होगी प्राप्ति

Updated:
विज्ञापन

हैदरनगर : रेलवे गुमटी के समीप राकांपा के प्रखंड कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई. जिसमें विभिन्न पंचायतों के अध्यक्षों ने बूथ स्तरीय कमेटी की सूची प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह को सौंपी. इस मौके पर युवा राकांपा के जिला प्रभारी नीतेश सिंह ने कहा कि विधान सभा चुनाव काफी नजदीक है. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

हैदरनगर : रेलवे गुमटी के समीप राकांपा के प्रखंड कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई. जिसमें विभिन्न पंचायतों के अध्यक्षों ने बूथ स्तरीय कमेटी की सूची प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह को सौंपी. इस मौके पर युवा राकांपा के जिला प्रभारी नीतेश सिंह ने कहा कि विधान सभा चुनाव काफी नजदीक है. उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व बचे हुए बूथों की कमेटी का गठन करना आवश्यक है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के कार्यकाल में जितने कार्य हुए हैं. उन्हें जनता को बताने व उसके बाद क्या काम हुआ है. इससे जनता को अवगत कराने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया. उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह लगातार इस गांवों का दौरा कर चुके हैं. अगस्त के पहले सप्ताह से पुन: बचे हुए गांवों के दौरा का कार्यक्रम है.

इस बीच बचे हुए बूथों की कमेटी का गठन जरूरी है. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह व संचालय भोला सिंह ने किया. बैठक में अजय सिंह, अशोक सोनी, संजय ठाकुर, विजय राम, साबित अली, जाफर हवारी, सज्जु खान, राजू खान, रविरंजन समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola