जिला अभियंता के वेतन पर रोक लगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2019 2:00 AM (IST)
विज्ञापन

जिला परिषद सामान्य प्रशासन समिति की बैठक मेदिनीनगर : गुरुवार को जिला परिषद सामान्य प्रशासन समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्ष प्रभा देवी ने की. बैठक में जिला परिषद के रोड रोलर की मरम्मत के मामलों को प्रमुखता से उठाया गया. बताया गया कि तीन साल पहले रोलर मरम्मत के लिए भेजा गया, […]
विज्ञापन
जिला परिषद सामान्य प्रशासन समिति की बैठक
मेदिनीनगर : गुरुवार को जिला परिषद सामान्य प्रशासन समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्ष प्रभा देवी ने की. बैठक में जिला परिषद के रोड रोलर की मरम्मत के मामलों को प्रमुखता से उठाया गया. बताया गया कि तीन साल पहले रोलर मरम्मत के लिए भेजा गया, अभी तक यह जिला परिषद को नहीं मिला है.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अभियंता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह द्वारा हाट बाजार की विस्तृत जानकारी मांगी गयी, पर इस संदर्भ में जिला अभियंता के पास पर्याप्त जानकारी नहीं थी. वह जवाब देने में टालमटोल करने में लगे. इस पर जिप उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि इस तरह की कार्य संस्कृति नहीं चलेगी. जिस कार्य की जिम्मेवारी है, उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वह्न करें.
इस मामले में जिला अभियंता के वेतन निकासी पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिला अभियंता को जिला परिषद के दुकानों का भौतिक सत्यापन कर दो दिनों के अंदर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया. बैठक में सदस्य लवली गुप्ता ने बोरोदीरी के स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की कमी का मामला उठाया. बैठक में अधूरे पंचायत सचिवालय का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उपविकास आयुक्त बिंदु माधव सिंह, जिप सदस्य प्रमोद कुमार सिंह, विजय रविदास, लवली गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




