ePaper

हाइवा-ऑटो में टक्कर, दो मजदूर की मौत

Updated at : 06 Jul 2019 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
हाइवा-ऑटो में टक्कर, दो मजदूर की मौत

हैदरनगर : जपला–हैदरनगर मुख्य पथ के नीमियादोहर मोड़ के समीप कांडी से छतरपुर जा रहा हाइवा (जेएच 03 वाइ 4283) ने ऑटो में टक्कर मार दी. जिससे टेंपो में सवार मजदूरों में चार लोग घायल हो गये. सभी मजदूर जपला स्थित ठेकेदार आशीष मेहता के माध्यम घर ढलाई कार्य में जा रहे थे. ऑटो कांडी […]

विज्ञापन

हैदरनगर : जपला–हैदरनगर मुख्य पथ के नीमियादोहर मोड़ के समीप कांडी से छतरपुर जा रहा हाइवा (जेएच 03 वाइ 4283) ने ऑटो में टक्कर मार दी. जिससे टेंपो में सवार मजदूरों में चार लोग घायल हो गये. सभी मजदूर जपला स्थित ठेकेदार आशीष मेहता के माध्यम घर ढलाई कार्य में जा रहे थे. ऑटो कांडी थाना के चटनिया पंचायत के सुगवादामर गांव से मजदूरों को लेकर जपला जा रहा था.

इस घटना के उत्तेजित घायलों के परिजनों ने हाइवा चालक बबलू शर्मा को कब्जे में लेकर उसकी पिटाई कर दी. इसी बीच चालक बबलू ने घायलों को इलाज के लिए तत्काल 30 हजार रुपये ग्रामीणों के सामने ही देकर अपनी जान बचा ली. घायलों में जितेंद्र रजवार (30 वर्ष) माया देवी (30 वर्ष) कमलेश रजवार (20 वर्ष) मनु रजवार (18 वर्ष) सभी सुगवादामर गांव निवासी हैं. उन्हेें तत्काल ऑटो से हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया.
जहां जितेंद्र व माया देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी. घटना में शामिल हाइवा कांडी निवासी अमित कुमार सिंह का बताया गया है. इस घटना के दोषी हाइवा चालक ने उत्तेजित भीड़ के बीच ही बताया कि यह घटना उनके पलक झपकने सेहुई है.
इसकी सूचना मिलते ही एएसआइ मंटू कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंच कर उत्तेजित भीड़ को शांत करने के बाद दोषी चालक व हाइवा को कब्जे में लेकर थाना ले गये. इसके साथ घायल के परिजन देवंती देवी से घटना का विस्तृत बयान पुलिस को दे दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola