सभी बेघरों को मिलेगा आवास : अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

विश्रामपुर : विश्रामपुर नगर परिषद कार्यालय के सभागार में बुधवार को 250 आवास लाभुकों को कार्यादेश दिया गया.इसके लिए कार्यादेश वितरण समारोह आयोजित की गयी थी.समारोह की अध्यक्षता नप अध्यक्ष हलीमा बीबी व संचालन उपाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने किया.समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना के 250 लाभुकों के बीच कार्यादेश का वितरण अध्यक्ष हलीमा बीबी,उपाध्यक्ष […]

विज्ञापन

विश्रामपुर : विश्रामपुर नगर परिषद कार्यालय के सभागार में बुधवार को 250 आवास लाभुकों को कार्यादेश दिया गया.इसके लिए कार्यादेश वितरण समारोह आयोजित की गयी थी.समारोह की अध्यक्षता नप अध्यक्ष हलीमा बीबी व संचालन उपाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने किया.समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना के 250 लाभुकों के बीच कार्यादेश का वितरण अध्यक्ष हलीमा बीबी,उपाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय व अध्यक्ष प्रतिनिधि नइमुद्दीन अंसारी ने संयुक्त रूप से किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर हलीमा बीबी ने कहा कि नप क्षेत्र के सभी बेघर लोगों को आवास दिया जायेगा.आनेवाले समय में कोई भी घर कच्चे का नहीं रहेगा.अध्यक्ष प्रतिनिधि नईमुद्दीन अंसारी ने कहा कि जनता से वादा किया गया था.उसे हर हाल में पूरा किया जायेगा.सरकार की जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं है.उसे धरातल पर उतरा जायेगा.उपाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि क्षेत्र के विकास हेतु कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जायेगा.

समारोह में नगर प्रबंधक निशांत जोशी तिर्की, निखिल किरण, अभय राज हंस, मुकेश कुमार, विभूति भूषण, अजित टुडू, वार्ड पार्षद मजमुद्दीन अंसारी, सुनील कुमार चौधरी, दिनेश शुक्ला, पूनम देवी, कमता प्रसाद, देवनाथ यादव, नरेंद्र राम गुड्डू, सलीमुद्दीन अंसारी, किरण देवी, बबिता देवी, विजय कुमार रवि, रमेश कुमार साव, रवि चौधरी,सुबोध केशरी,नविन पाण्डेय सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola