लावारिस मजदूर का शव बरामद

चैनपुर : चैनपुर थाना क्षेत्र के कोयल नदी पुल के समीप खटाल के पास शुक्रवार की सुबह लावारिस मजदूर का शव बरामद किया गया. प्रभारी थाना प्रभारी वीरेंद्र पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया लू लगने से मजदूर की मौत की आशंका है. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मजदूर […]
चैनपुर : चैनपुर थाना क्षेत्र के कोयल नदी पुल के समीप खटाल के पास शुक्रवार की सुबह लावारिस मजदूर का शव बरामद किया गया. प्रभारी थाना प्रभारी वीरेंद्र पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया लू लगने से मजदूर की मौत की आशंका है. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
मजदूर का पहचान नहीं हो सका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है. मजदूर का उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास है. साथ में उन्होंने बताया कि गुरुवार को करीब चार बजे मजदूर को गर्मी से अस्त-व्यस्त की हालत में देखा गया था, जो ठंडी हवा खाने के लिए खटाल के पीछे ऊंचे जगह पर बैठा था. शुक्रवार की सुबह में अज्ञात शव देखे जाने की सूचना मिली. शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




