छतरपुर में प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Updated:
विज्ञापन

छतरपुर/पलामू : छतरपुर हाइ स्कूल के मैदान में प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ. गुरुवार शाम इसका उद्घाटन पूर्व जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता विनोद सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन जायसवाल, उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा,समाजसेवी रविशंकर सिंह उर्फ बबुआ जी, युवा नेता राहिल राज ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन मैच छत्तरपुर के बारा व […]

विज्ञापन

छतरपुर/पलामू : छतरपुर हाइ स्कूल के मैदान में प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ. गुरुवार शाम इसका उद्घाटन पूर्व जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता विनोद सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन जायसवाल, उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा,समाजसेवी रविशंकर सिंह उर्फ बबुआ जी, युवा नेता राहिल राज ने संयुक्त रूप से किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उद्घाटन मैच छत्तरपुर के बारा व नौडीहा के सरइडीह के बीच खेला गया़ इसमें बारा ने 10 ओवर में 84 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी सरइडीह ने नौ ओवर में ही 85 रन बना कर मैच जीत लिया. मौके पर भाजपा नेता विनोद सिंह ने कहा कि खेल से संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है. जिस तरह खिलाड़ी मैच को जीतने के लिए अंतिम क्षण तक संघर्ष करते हैं वैसे ही सभी लोगों को लक्ष्य हासिल करने के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए. आज छतरपुर में रात्रि में मैच होना इस बात का संकेत है कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में काफी बदलाव आया है. मोहन जायसवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं की प्रतिभा निखरेगी. समाजसेवी रविशंकर सिंह ने कहा कि अब युवा खेल के माध्यम से भी अपना बेहतर कैरियर बना सकते हैं. युवा नेता राहिल राज ने कहा कि प्रीमियर लीग छतरपुर की शान बन चुका है.

यहां 11वां आयोजन इस बात को दर्शा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के प्रति लोगों में काफी उत्साह है. यदि यहां के युवाओं को भी संसाधन युक्त बना दिया जाये तो युवा बेहतर कर सकते हैं. इस मौके पर राजेश सिंह,भूषण सिंह,रामजन्म कुमार,रामसेवक यादव, नवखेज खान,सिंटू सिंह,सोलडी सिंह,मुकेश मेहता,रित���श चंद्रा, सोनू सिंह,मृणाल गुप्ता,दानिश खान, तनवीर आलम,सोनू गुप्ता,अजित प्रजापति,रजनीश कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola