शादी में नहीं मिला निमंत्रण तो विधायक शिवपूजन भड़के, थाने में शिकायत दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2019 2:08 AM (IST)
विज्ञापन

हुसैनाबाद (पलामू) : हुसैनाबाद में शादी के निमंत्रण कार्ड को लेकर उत्पन्न विवाद थाना तक पहुंच गया है. मामला स्थानीय विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता और बैरांव पंचायत के गेडुराही गांव के ओमप्रकाश मेहता उर्फ पिन्टु मेहता के बीच का है. आरोप है कि विधायक को खबर मिली थी कि पिन्टु मेहता द्वारा लोगों से यह […]
विज्ञापन
हुसैनाबाद (पलामू) : हुसैनाबाद में शादी के निमंत्रण कार्ड को लेकर उत्पन्न विवाद थाना तक पहुंच गया है. मामला स्थानीय विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता और बैरांव पंचायत के गेडुराही गांव के ओमप्रकाश मेहता उर्फ पिन्टु मेहता के बीच का है. आरोप है कि विधायक को खबर मिली थी कि पिन्टु मेहता द्वारा लोगों से यह कहा जा रहा है कि निमंत्रण देने के बाद भी वह नहीं आये.
इसके बाद विधायक ने फोन कर पिन्टु से यह जानना चाहा कि आखिर कब निमंत्रण कार्ड दिया था. पिन्टु ने जब निमंत्रण कार्ड देने की बात कही, तो विधायक ने उनकी बात नहीं सुनी और अपशब्द कहे. क्षेत्र में दोनों की बातचीत का अॉडियो वायरल हो गया है.
इस मामले में हुसैनाबाद थाना में पिन्टु ने लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता का कहना है कि उनके खिलाफ लगाये गये आरोप निराधार हैं. ओमप्रकाश मेहता उर्फ पिन्टु मेहता राजनीतिक विरोधियों से मिलकर उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं. वह भला गाली क्यों देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




