प्रशासन की पहल पर रुका बाल विवाह

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चैनपुर : चैनपुर थाना क्षेत्र में होने वाले बाल विवाह पर प्रशासन के पहल पर रोक लगी. इस मामले में अभिभावकों से लिखित बांड लिया गया. इसमें उन लोगों ने यह भरोसा दिलाया है कि भविष्य में इस तरह की गलती नहीं होगी. चैनपुर बीडीओ अलका कुमारी ने बताया कि जिला बाल कल्याण पदाधिकारी को […]

विज्ञापन

चैनपुर : चैनपुर थाना क्षेत्र में होने वाले बाल विवाह पर प्रशासन के पहल पर रोक लगी. इस मामले में अभिभावकों से लिखित बांड लिया गया. इसमें उन लोगों ने यह भरोसा दिलाया है कि भविष्य में इस तरह की गलती नहीं होगी.

विज्ञापन

चैनपुर बीडीओ अलका कुमारी ने बताया कि जिला बाल कल्याण पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि चैनपुर के इलाके में नाबालिग की शादी हो रही है इसे लेकर कार्ड भी छप गया था. इस शिकायत के आलोक में जांच टीम का गठन किया गया था.

जांच टीम ने सभी पहलुओं की जांच की उसके बाद यह मामला उभरकर सामने आया कि लड़का-लड़की दोनों की उम्र शादी योग्य नहीं है. इसके बाद शादी रोक दी गयी. अभिभावकों से लिखित बांड लिया गया उसके बाद उन्हें छोड़ा गया. यह मामला नरसिंहपुर पथरा के इलाके का है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola