दुलाल व उसकी पत्नी ने खरीदा परचा
मेदिनीनगर :पलामू संसदीय क्षेत्र में 29 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे. इसे लेकर मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया. नामांकन के पहले दिन छह उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन का परचा खरीदा. नामांकन परचा खरीदने वालों में महागठबंधन के प्रत्याशी घुरन […]
मेदिनीनगर :पलामू संसदीय क्षेत्र में 29 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे. इसे लेकर मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया. नामांकन के पहले दिन छह उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन का परचा खरीदा.
आपके शहर में
नामांकन परचा खरीदने वालों में महागठबंधन के प्रत्याशी घुरन राम, बसपा प्रत्याशी सह राज्य के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, उनकी पत्नी अंजना भुइयां,लेस्लीगंज डबरा के बालकेश पासवान, गढ़वा कांडी के सत्येंद्र कुमार पासवान का नाम शामिल है. नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई है. इसे लेकर नामांकन स्थल पलामू समाहरणालय परिसर में सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए