गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

छतरपुर : छतरपुर नगर पंचायत के सरइडीह मोड़ के समीप एनएच 98 के किनारे पान गुमटी से एक केजी 100 ग्राम गांजा के साथ कचनपुर निवासी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. यह जानकारी प्रशिक्षु आइपीएस सह थाना प्रभारी विनीत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को […]

विज्ञापन

छतरपुर : छतरपुर नगर पंचायत के सरइडीह मोड़ के समीप एनएच 98 के किनारे पान गुमटी से एक केजी 100 ग्राम गांजा के साथ कचनपुर निवासी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. यह जानकारी प्रशिक्षु आइपीएस सह थाना प्रभारी विनीत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि पान दुकान में गांजा की बिक्री की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस मामले में पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा से बात कर छापामारी टीम गठित की गयी. छापामारी टीम ने जैसे ही पान गुमटी के पास पहुंची कि अरविंद गुमटी से उतर कर भागने लगा. छापामारी टीम में शामिल जवानों ने अरविंद को पकड़ा. गुमटी की तलाशी ली गयी तो गुमटी में रखे एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने दुकानदार अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola