होली के दिन हुआ था विवाद, अगवा कर युवक को पीटा
चैनपुर : सोमवार की रात चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव से कुछ लोगों ने धीरज राम चंद्रवंशी को अगवा कर लिया. घर से कुछ दूर ले जाकर मारपीट कर उसे अधमरा हालत में छोड़कर अपराधी भाग गये. इसके बाद परिजनों ने किसी तरह उसकी खोजबीन कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. […]
चैनपुर : सोमवार की रात चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव से कुछ लोगों ने धीरज राम चंद्रवंशी को अगवा कर लिया. घर से कुछ दूर ले जाकर मारपीट कर उसे अधमरा हालत में छोड़कर अपराधी भाग गये. इसके बाद परिजनों ने किसी तरह उसकी खोजबीन कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. घायल धीरज राम चंद्रवंशी का बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया है.
आपके शहर में
थाना प्रभारी सुनीत कुमार के अनुसार बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. बताया गया कि होली के दिन धीरज राम चंद्रवंशी का किसी बात को लेकर करमाहा टोला के तीन युवकों के साथ विवाद हुआ था. होली के दिन ही उन युवकों ने धीरज को देख लेने की धमकी दी थी. लेकिन होली बीत जाने के बाद इस मामले को धीरज भी भूल गया था.
उसे लगा कि होली के दिन नशापानी में कुछ बात कह दी होगी. लेकिन सोमवार की रात अरविंद चौधरी, शंभू चौधरी, विनय चौधरी एक बाइक से आकर पानी पिलाने को कहा. उसके बाद वह पानी लेकर आया तो उनलोगों ने उसे खींचकर अपने साथ ले गये. आरोप है कि लाठी डंडे से उसकी पिटाई की गयी, जिसके कारण वह बेहोश हो गया.
लेकिन इसी बीच उसने एक चलाकी की थी कि जब उसके साथ आरोपी मारपीट कर रहे थे. उसी दौरान धीरज ने घर में मोबाइल फोन कर भतीजे को जानकारी दी और उसके बाद फोन को भी चालू रखा था. जिसके कारण उसके घरवालों को पता चल गया कि धीरज को करमाहा टोला के लोगों ने उठा लिया है. उसके बाद वे लोग किसी तरह रात में उसे खोजा. पुलिस के अनुसार पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए