पूर्व नक्सली की हत्या, जंगल में मिला शव

Updated:
विज्ञापन

पांडू (पलामू) : पांडू थाना क्षेत्र के खुरा गांव के पूर्व नक्सली विश्वनाथ राम की हत्या पत्थर से कूचकर कर दी गयी. शव मचवादोहर व भीठाविगहा जंगल से बरामद किया गया है. हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ शुक्रवार की शाम चार बजे अपनी बाइक पैशन प्रो बाइक […]

विज्ञापन

पांडू (पलामू) : पांडू थाना क्षेत्र के खुरा गांव के पूर्व नक्सली विश्वनाथ राम की हत्या पत्थर से कूचकर कर दी गयी. शव मचवादोहर व भीठाविगहा जंगल से बरामद किया गया है. हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ शुक्रवार की शाम चार बजे अपनी बाइक पैशन प्रो बाइक से पत्नी पूनम देवी का वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर बगल के गांव सिलदिली गया था. देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों एवं ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चला.

आपके शहर में

विज्ञापन

शनिवार के सुबह में ग्रामीणों ने देखा कि मचवादामर व भिटाबीघा के बीच जंगल में शव पड़ा है. यह बात आग की तरह फैल गयी. शव की पहचान खुरा के विश्वनाथ राम के रूप में की गयी. इसकी सूचना थाना को दिया गया,पुलिस ने शव को कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है.

ग्रामीणों ने विश्वनाथ राम की हत्या में शामिल लोगों की खोजबीन के लिए खोजी कुत्ता की मांग की . इसके बाद पुलिस ने खोजी कुत्ता का सहारा लिया. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. विश्वनाथ के शव के बगल में ही बाइक थी , जबकि मोबाइलगायब था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola