हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद के तीन अपराधियों को पिस्टल व कारतूस के साथ बिहार के नबीनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन अपराधी नबीनगर रोड से कहीं जा रहे हैं. एसडीपीओ ने तत्काल थाना प्रभारी रास बिहारी लाल को सूचना देकर कार्रवाई का […]
विज्ञापन
हुसैनाबाद : हुसैनाबाद के तीन अपराधियों को पिस्टल व कारतूस के साथ बिहार के नबीनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन अपराधी नबीनगर रोड से कहीं जा रहे हैं.
एसडीपीओ ने तत्काल थाना प्रभारी रास बिहारी लाल को सूचना देकर कार्रवाई का निर्देश दिया. थाना प्रभारी रास बिहारी लाल ने स्वयं सड़क पर निकलने के साथ ही नबीनगर थाना को भी सूचना दे दी. नबीनगर थाना पुलिस ने सिंचाई विभाग कार्यालय के समीप से बाइक समेत तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर हुसैनाबाद थाना को सूचना दी.
इस आशय की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रासबिहारी लाल ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में रजनीश कुमार सिंह ,अरुण चौधरी काजरात नावाडीह, हुसैनाबाद शंकर पासवान पोखरा पर हुसैनाबाद का निवासी है. उन्होंने बताया कि शंकर पासवान व अरुण चौधरी के पास से एक-एक पिस्तौल व जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधी नबीनगर, बिहार थाना में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










