अमन सिंह ने अपने भाई व भाभी पर चलायी गोली, दोनों बचे, पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर : आबादगंज के अमन सिंह ने अपने अपने बड़े भाई और उनकी पत्नी पर गोली चलायी. गोली चालन की घटना में दोनों बाल-बाल बच गये. इस मामले को लेकर अधिवक्ता नागेद्र प्रसाद सिंह ने अपने छोटे पुत्र अमन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस अमन सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर […]

विज्ञापन
मेदिनीनगर : आबादगंज के अमन सिंह ने अपने अपने बड़े भाई और उनकी पत्नी पर गोली चलायी. गोली चालन की घटना में दोनों बाल-बाल बच गये. इस मामले को लेकर अधिवक्ता नागेद्र प्रसाद सिंह ने अपने छोटे पुत्र अमन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस अमन सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.
दर्ज प्राथमिकी में अधिवक्ता श्री सिंह ने कहा है कि वह आबादगंज रेलवे क्रॉसिंग के निकट रहते है. पांच नवंबर को दोपहर दो से ढाई बजे के बीच उनका छोटा पुत्र अमन कुमार सिंह शराब के नशे में धुत होकर अपने राइफल से उनकी बड़ी बहू व बड़े पुत्र को जान से मारने की नियत से गोली चला दी, लेकिन वे दोनों बाल-बाल बच गये. कहा गया है कि उनकी बड़ी बहू और पुत्र उनके मकान के ऊपरी तल्ला में रह रहे हैं.
अमन सिंह ने ऊपरी तल्ला में जाकर फायरिंग की. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि अमन कुमार सिंह हमेशा घर में आतंक पैदा कर पूरे परिवार को दहशत में रखने का काम करते है. कहा गया है कि दहशत का आलम यह है कि परिवार के सदस्यों को यह लगता है कि न जाने कब किसकी जान चले जाये. मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गयी है.
थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर शहर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola