ePaper

बालू उठाव के विरोध में ग्रामीणों ने किया हंगामा

Updated at : 26 Oct 2018 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
बालू उठाव के विरोध में ग्रामीणों ने किया हंगामा

हरिहरगंज : प्रखंड क्षेत्र के कौआखोह मझिगांवा में बड़े पैमाने पर बटाने नदी के विभिन्न घाटों से अवैध बालू उठाव कर डंपिंग किया गया है. इसे लेकर गुरुवार को आसपास के गांव के सैकड़ों ग्रामीण ने विरोध किया. ग्रामीणों ने कहा कि इससे विकास कार्य सहित निजी कार्य प्रभावित हो रहे हैं. साथ ही कहा […]

विज्ञापन
हरिहरगंज : प्रखंड क्षेत्र के कौआखोह मझिगांवा में बड़े पैमाने पर बटाने नदी के विभिन्न घाटों से अवैध बालू उठाव कर डंपिंग किया गया है. इसे लेकर गुरुवार को आसपास के गांव के सैकड़ों ग्रामीण ने विरोध किया. ग्रामीणों ने कहा कि इससे विकास कार्य सहित निजी कार्य प्रभावित हो रहे हैं.
साथ ही कहा कि लीजधारक ब्रह्मदेव प्रसाद द्वारा लीज क्षेत्र से बाहर बटाने नदी के विभिन्न घाटों से बड़े पैमाने पर अवैध बालू का उठाव कर डंपिंग कर बिहार व उत्तर प्रदेश में बालू भेजा जा रहा है. साथ ही हरिहरगंज के विभिन्न क्षेत्रों में सरकार के निर्धारित रॉयल्टी से दुगने- तिगुने दामों में वाहन चालान बेचे जा रहे हैं. अवैध बालू उठाव व ऊंचे दामों से मूल्य में एक बार फिर इजाफा हो गया है. इसका सबसे ज्यादा प्रभाव प्रधानमंत्री आवास योजना व शौचालय निर्माण पर पड़ रहा है.
कई बालू घाट से अवैध बालू का उठाव हो रहा है. इस वजह से बालू का मनमानी पैसा लिया जा रहा है. हरिहरगंज के बटाने नदी के विभिन्न घाटों से प्रतिदिन करीब 40 से 50 ट्रक व ट्रैक्टर से बालू का उठाव होता है. यहां से बालू ऊंचे दामों पर विभिन्न राज्यों में भेजा जाता है. वहां के फ्लैट निर्माण में यहां के बालू की डिमांड है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्तमान लीजधारक ब्रह्मदेव प्रसाद द्वारा बालू घाटों के संचालन के लिए नियुक्त विमलेश कुमार यादव द्वारा अवैध तरीके से बटाने नदी के विभिन्न घाटों से बालू का बड़े पैमाने से उठाव किया जा रहा है.
ग्रामीणों का कहना है कि बालू का लीज सिर्फ दो घाटों रजवार व खड़गपुर के लिए दिया गया है. जबकि उक्त दोनों जगह पर बालू समाप्त हो गया है. हंगामा करने वालों में भोला यादव, प्रयाग यादव, ललन यादव, विनोद यादव, पिंटू कुमार ,बबलू शर्मा, गुड्डू कुमार यादव, पप्पू सिंह, सुदेश राम, साव, गुड्डू यादव, अरविंद शर्मा, रामजन्म यादव, रामाशीष यादव, उपेंद्र यादव, रामजी विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, राजेंद्र भुइयां सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल थे. इस संबंध में सीओ रश्मि लकड़ा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अवैध रूप से हो रहे बालू उठाव व सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक चालान का पैसा लिए जाने के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola