वारंटियों के खिलाफ चला अभियान, नौ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित पंचायत क्षेत्र के महुडंड क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर वर्षों से फरार चल रहे नौ वारंटियों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो ने बताया की पकड़े गये वारंटियों में महुडंड के प्रभु परहिया, नरेश परहिया, घुटन परहिया, दीपक […]

विज्ञापन
हुसैनाबाद : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित पंचायत क्षेत्र के महुडंड क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर वर्षों से फरार चल रहे नौ वारंटियों को गिरफ्तार किया है.
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो ने बताया की पकड़े गये वारंटियों में महुडंड के प्रभु परहिया, नरेश परहिया, घुटन परहिया, दीपक परहिया, श्यामबिहारी परहिया, पचू परहिया, मटूकधारी परहिया, सुरेंद्र पासवान, यमुना बैगा शामिल है. उन्होंने बताया की सभी फरार वारंटी विभिन्न नक्सली कांड व 17 सीएल एक्ट के आरोपी हैं, जो फरार चल रहे थे.
इस अभियान का नेतृत्व महुडंड पिकेट प्रभारी उपेंद्र पासवान और जिला सैट 127 और आइआरबी के जवान शामिल थे. उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर, मोहम्मदगंज, हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में अस्थायी वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola