चांदों में हुई शांति समिति की बैठक, दोनों समुदाय के लोग मिले गले
Updated at : 23 Oct 2018 12:39 AM (IST)
विज्ञापन

चैनपुर : सोमवार को चांदो हाई स्कूल के पास शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सदर एसडीओ नंदकिशोर गुप्ता ने की. बैठक में हिंदू व मुसलिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया. मालूम हो कि मां दुर्गा की प्रतिमा के विर्सजन के लिए निकले जुलूस के दौरान दोनों समुदाय के बीच विवाद उत्पन्न हो […]
विज्ञापन
चैनपुर : सोमवार को चांदो हाई स्कूल के पास शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सदर एसडीओ नंदकिशोर गुप्ता ने की. बैठक में हिंदू व मुसलिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया. मालूम हो कि मां दुर्गा की प्रतिमा के विर्सजन के लिए निकले जुलूस के दौरान दोनों समुदाय के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था. मारपीट व आगजनी की घटना भी हुई थी.
इसके बाद पुलिस प्रशासन ने 144 घारा लागू कर इलाके को सील कर दिया था. हालांकि चांदों में स्थिति सामान्य है. बैठक में अभियान एसपी अरुण सिंह ने दोनों समुदाय के लोगों से आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में रहने की अपील की. कहा कि चांदों एवं आसपास के गांवों में शांति का वातावरण कायम रहे इसके लिए यह आवश्यक है कि दोनों समुदाय के लोग मिलजुलकर रहने का संकल्प ले.
एसडीओ श्री गुप्ता ने दोनों समुदाय के लोगों को समझाया. बताया कि लड़ाई झगड़ा से कोई लाभ नही है. यदि कोई विवाद होता है तो उसे आपस में बैठकर सुलझा लेना चाहिए. चांदों व आसपास के क्षेत्र का वातावरण बेहतर बने इसके लिए यह आवश्यक है कि दोनों समुदाय के लोग मिलजुलकर रहे और आपसी प्रेम भाईचारी की एकता को मजबूती प्रदान करें.
बैठक में शामिल दोनों समुदाय के लोगों ने प्रशासनिक पदाधिकारियों के समक्ष आपसी वैर भूलकर शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण को बनाये रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया और एक दूसरे के गले मिलकर आपसी प्रेम व भाईचारा का पैगाम दिया. बैठक में डीएसपी सुरजीत कुमार, बीडीओ अलका कुमारी, प्रखंड प्रमुख विजय गुप्ता, जिप सदस्य शैलेंद्र कुमार शैलू, मुखिया नंदू सिंह, थाना प्रभारी सुनीत कुमार, उप मुखिया सुमित्रा देवी, पंचायत समिति सदस्य कौशल्या देवी, सुदर्शन प्रसाद, संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, राम चंदर सिंह, लक्ष्मण, सत्येंद्र चौधरी, अंतर्यामी चौधरी, इस्साक अहमद, अली मोहम्मद अंसारी, मुमताज मियां, फजील अंसारी, जियाउद्दीन अंसारी, अर्जुन सिंह सहित कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




