एनएसयूआइ ने प्राचार्य को घेरा

Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर : सोमवार को एनएसयूआइ ने स्नातकोत्तर पार्ट वन में इच्छुक विद्यार्थियों का नामांकन कराने की मांग को लेकर जीएलए कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया. इसका नेतृत्व एनएसयूआइ के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी व जिलाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी कर रहे थे. एनएसयूआइ के सदस्यों ने दो घंटे तक प्राचार्य डॉ आइजे खलको का घेराव किया. […]

विज्ञापन
मेदिनीनगर : सोमवार को एनएसयूआइ ने स्नातकोत्तर पार्ट वन में इच्छुक विद्यार्थियों का नामांकन कराने की मांग को लेकर जीएलए कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया. इसका नेतृत्व एनएसयूआइ के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी व जिलाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी कर रहे थे. एनएसयूआइ के सदस्यों ने दो घंटे तक प्राचार्य डॉ आइजे खलको का घेराव किया.
बाद में प्राचार्य ने एनएसयूआइ के सदस्यों के साथ वार्ता की. तय हुआ कि नामांकन के लिए तिथि बढ़ायी जायेगी. नौ व 11 अक्टूबर को स्नातकोत्तर पार्ट वन में इच्छुक विद्यार्थियों का नामांकन होगा.
एनएसयुआई के जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने चेतावनी दी है कि यदि कॉलेज प्रशासन नामंकन नहीं लेती है, तो चरणबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा. मौके पर एनएसयूआइ के प्रदेश सचिव धीरज शुक्ला, सुजीत पांडेय, ओम प्रकाश त्रिपाठी, यशवंत पासवान, मुकेश कुमार ,मनोज , सुशील प्रसाद ,पवन कुमार, मिथिलेश कुमार, राहुल कुमार, चंदन कुमार, रवींद्र सिंह ,नाजिया फिरदौस, श्वेता कुमारी ,दीपक कुमार रजक, शमीम आलम, आनंद ठाकुर आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola