चुनाव में किया जायेगा 1167 छोटे-बड़े वाहनों का उपयोग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पलामू लोकसभा चुनाव
विज्ञापन
मेदिनीनगर.
लोकसभा चुनाव को लेकर छह मई तक चुनाव कार्य के लिए छोटे-बड़े वाहनों को जीएलए कॉलेज में पार्क कराना शुरू कर दिया जायेगा. इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव में 1167 छोटे-बड़े वाहनों का उपयोग किया जायेगा. नौ मई को 205 वाहन सेक्टर मजिस्ट्रेट को दे दिया जायेगा. वहीं यात्रियों के लिए प्रत्येक रूट की गाड़ी चलेगी. जिससे उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो. उन्होंने कहा कि यदि वाहन की कमी होती है, तो दूसरे जिले से मंगाया जायेगा. झारखंड के मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रवि का निर्देश है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को किसी भी परिस्थिति में डिस्टर्ब नहीं करना है. डीटीओ ने बताया कि टेलीकॉम, हेल्थ, यूनिसेफ, बिजली में चलने वाली गाड़ी को किसी भी परिस्थिति में नहीं पकड़ना है. क्योंकि इसे आवश्यक सेवा माना गया है. उन्होंने बताया कि जिन वाहनों का चुनाव में उपयोग किया जायेगा, उन्हें 13 मई के चुनाव के बाद छोड़ दिया जायेगा. यदि कुछ वाहनों को चुनाव में दूर भेजा जायेगा, तो उन्हें 15 मई तक मुक्त कर दिया जायेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन