काम के लिए ओडिशा गये युवक लापता, शिकायत दर्ज

सूती थाना क्षेत्र के काशीम नगर गांव के 31 वर्षीय नाम पिंटू शेख जो पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था, वह लापता हो गया है.
फरक्का. सूती थाना क्षेत्र के काशीम नगर गांव के 31 वर्षीय नाम पिंटू शेख जो पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था, वह लापता हो गया है. जानकारी के अनुसार, पिंटू शेख 27 जून को रोजगार के लिए ओडिशा के लिए घर से निकला था, मगर अब तक वह वहां नहीं पहुंचा है. इसके बाद परिजनों ने सूती थाने में इसकी शिकायत की है. उन्होंने कहा है कि वह ओडिशा में काम करने की बात कहकर निकला था, लेकिन तीन सप्ताह हो चुका है. इसके बाद भी वह वहां नहीं पहुंचा है. उसके मोबाइल से भी संपर्क नहीं हो रहा है. इधर, सूती थाने के आइसी प्रसून मित्र ने बताया शिकायत प्राप्त हुई थी. छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










