महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख कालिदास मरांडी, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, पर्यवेक्षिका मंदोदरी देवी ने सयुक्त रूप से किया. बीडीओ श्री बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकाश डाला. कहा कि समाज को आगे ले जाने में महिलाओं की अहम भूमिका है. वहीं प्रमुख कालिदास मरांडी ने कहा कि महिलाएं माता का स्वरूप हैं, सृष्टि का सृजन महिलाओं से ही हुआ है. देश की प्रमुख नदियां गंगा, यमुना, सरस्वती महिला के नाम पर ही है, जो पूजनीय हैं. इस अवसर पर सामा��िक क्षेत्र में कार्य करने वाली महिला उप प्रमुख अर्चना देवी, पर्यवेक्षिका मंदोदरी देवी, मनिता मुर्मू, रोजगार सेवक डोरोथी मुर्मू, बहमनी मरांडी, स्नेली मुर्मू, सेविका कैरोलिन मरांडी, हबीबा खातून, सेलिना हांसदा, एलिजाबेथ हेंब्रम, सरला मरांडी, अनीता हेमराम, सहिया मार्टिना हेंब्रम, पुष्प देवी, देना टुडू को प्रशस्ति-पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola