पाकुड़िया में चली पछुआ हवा, ठंड बढ़ने से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज का असर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में दिखा. अचानक तापमान में काफी गिरावट आ गयी है.

विज्ञापन

पाकुड़िया. मौसम के बदले मिजाज का असर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में दिखा. अचानक तापमान में काफी गिरावट आ गयी है. सोमवार की सुबह से कोहरा और आसमान में बादल छाये रहे. बादल छाये रहने और पछुआ हवा चलने के कारण ठंड में काफी बढ़ोतरी हुई है. राहगीरों को भी कुहासे की मार झेलनी पड़ी. कुहासे के कारण सड़कों पर वाहनों का परिचालन कम व धीमी रफ्तार से होता दिखा. आवश्यक कार्य को लेकर अपने-अपने घरों से निकलने वाले लोग भी शरीर को गर्म कपड़ों से ढंक कर ही सड़क पर आवागमन करते दिखे. वहीं प्रखंड क्षेत्र में बूंदाबांदी भी हुई. किसान श्यामसुंदर भगत, लक्ष्मण राय, जुनास मुर्मू , देवीधन हेंब्रम आदि ने बताया कि धान की फसल काटकर खेतों में रखा हुआ है. इस बारिश की वजह से खेतों में धान की फसल अगर खराब हो गयी तो ऋण चुकाना काफी मुश्किल हो जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola