ग्रामीणों ने ड्रग्स का नशा करते युवक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड स्थित सिनेमा हॉल के समीप सोमवार को ड्रग्स का नशा करते हुए एक युवक को पकड़कर पिटाई कर दी.

विज्ञापन

महेशपुर. प्रखंड स्थित सिनेमा हॉल के समीप सोमवार को नशा करते हुए एक युवक को पकड़कर पिटाई कर दी. इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हाथों सौंप दिया. जानकारी के अनुसार उक्त युवक पश्चिम बंगाल मुरारोई थाना क्षेत्र के डुमरग्राम निवासी छोटू शेख उर्फ साहेब शेख है. वह अपने साथ तीन चार युवकों को सिनेमा हॉल के समीप सुखसागर वस्त्रालय के पीछे ड्रग्स का नशा कर रहे थे. तभी ग्रामीणों ने इसका विरोध कर ड्रग्स ले रहे एक युवक को पकड़कर पूछताछ करते हुए सूचना महेशपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाने के एएसआइ जयशंकर राम दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए युवक को अपने साथ थाने ले गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola