पाकुड़ के गुदड़ी के लाल ने किया कमाल, UGC NET में 99.69 पर्सेंटाइल लाकर रचा इतिहास

Updated:
विज्ञापन

रितेश कुमार भगत की फाइल फोटो

UGC NET Result 2026: पाकुड़ के छात्र रितेश कुमार भगत ने यूजीसी नेट (इतिहास) में 99.69 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर JRF क्वालीफाई किया है. डीएवी पाकुड़ और दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र रितेश की इस सफलता ने जिले का नाम रोशन किया है. जानिए उनकी सफलता की कहानी और भविष्य के लक्ष्य के बारे में.

विज्ञापन

UGC NET Result 2026, पाकुड़, (रमेश भगत) : पाकुड़ के होनहार छात्र रितेश कुमार भगत ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए जिले और राज्य का नाम रोशन किया है. रितेश ने यूजीसी नेट (हिस्ट्री) परीक्षा में 99.69 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर जेआरएफ क्वालिफाई किया है. उनकी इस शानदार सफलता से जिले में खुशी और गर्व का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए रितेश कुमार भगत ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी माता अनिता देवी, पिता आनंद भगत, गुरुजनों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद व निरंतर सहयोग का परिणाम है. उन्होंने कहा कि वे शोध और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश के लिए सार्थक योगदान देना चाहते हैं.

जेआरएफ से खुलते हैं शोध और उच्च शिक्षा के दरवाजे

यूजीसी नेट जेआरएफ क्वालिफाई करना न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक है, बल्कि इससे शोध और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार भी खुलते हैं. रितेश की यह सफलता विशेष रूप से उन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े लक्ष्य हासिल करने का सपना देखते हैं.

Also Read: Dumka: मानसिक तनाव से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

12 वीं की पढ़ाई डीएवी पाकुड़ से की है

बताया जाता है कि रितेश ने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी, पाकुड़ से की है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की. उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों, परिजनों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Also Read: देश की चुनिंदा शिव लिंगों में एक है ईचागढ़ का चतुर्मुखी शिव लिंग, लोगों की है अटूट आस्था

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola