बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डीटीओ संजय पीएम कुजूर ने शुक्रवार रात को हिरणपुर के रानीपुर स्थित चेकनाका का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हिरणपुर डीटीओ संजय पीएम कुजूर ने शुक्रवार रात को हिरणपुर के रानीपुर स्थित चेकनाका का औचक निरीक्षण किया. मौजूद कर्मियों से खनिज संपदा लदे वाहन जांच को लेकर जानकारी ली. इस दौरान डीटीओ ने डांगापाड़ा की ओर से हिरणपुर की ओर जा रहे बालू लदे दो ट्रैक्टर को रानीपुर के समीप रोककर इसकी जांच की. माइनिंग चालान नहीं दिखाने के बाद उसे जब्त कर थाने में रखा गया. नो इंट्री का पालन नहीं करने वाले कोयला के खाली कई डंपर वाहनों से भी जुर्माना वसूला गया. उन्होंने कहा कि जब्त बालू लदे ट्रैक्टर को लेकर खनन विभाग को भी पत्राचार किया जायेगा. मौके पर परिवहन कार्यालय के अमित कुमार राम, अजहद अंसारी, प्रज्ञानंद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola