ePaper

27 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, वसूला 5400 रुपये जुर्माना

Updated at : 11 Dec 2024 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
27 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, वसूला 5400 रुपये जुर्माना

27 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, वसूला 5400 रुपये जुर्माना

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़/ महेशपुर उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिले में सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान शहर में सीओ भागीरथ महतो, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू और नगर परिषद पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. अभियान के तहत 27 दुकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें तंबाकू उत्पादों को जब्त किया गया और 5,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया. महेशपुर बाजार में सीओ संजय कुमार सिन्हा और बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने दलबल के साथ भगत सिंह चौक और अंबेडकर चौक पर कई दुकानों में जांच की. इन दुकानों से सिगरेट और तंबाकू उत्पादों के पैकेट जब्त किए गए और जुर्माना लगाया गया. साथ ही, दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि वे सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की बिक्री करते पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola