युवक ने गर्भवती माता के लिए किया रक्तदान
चांचकी निवासी 24 वर्षीय आकमल शेख ने एक गर्भवती के लिए रक्तदान कर उसकी जान बचायी.
पाकुड़ नगर. सदर प्रखंड के चांचकी निवासी 24 वर्षीय आकमल शेख ने एक गर्भवती के लिए रक्तदान कर उसकी जान बचायी. जानकारी के अनुसार इलामी निवासी रफेदा बीबी प्रसव कराने को लेकर सदर अस्पताल में इलाजरत थी. उन्हें ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी. रक्त उपलब्ध कराने में परिजन असमर्थ थे. इस दौरान इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों को इसकी जानकारी हुई. फाउंडेशन के माध्यम से आकमल को जानकारी मिली. इसके बाद युवक ने तुरंत रक्त अधिकोष पहुंचकर महिला के लिए रक्तदान किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है. बताया कि उन्होंने कई बार रक्तदान किया है. उन्होंने लोगों को रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए