सेविकाएं पांच अक्तूबर से करेंगी अनिश्चितकालीन हड़ताल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Oct 2024 5:29 PM
झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सभी सेविका- सहायिका पांच अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगी.
लिट्टीपाड़ा. झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सभी सेविका- सहायिका पांच अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगी. इसको लेकर पर्यवेक्षिका सोनाली कुमारी ने मंगलवार को बाल विकास कार्यालय में आवेदन दिया है. सेविका सवाना बेगम ने बताया कि आठ सूत्री मांग को लेकर प्रखंड की सभी सेविकाएं 5 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगीं. बताया कि जब तक हम लोगों की आठ सूत्री मांग को सरकार पूरा नहीं करती है तब तक हम लोग और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. मौके पर जोहरा खातून, सावित्री मुर्मू, मरियम सोरेन, सोनाली पहाड़िया, प्रेमलता मालतो, मेनका देवी, सुमिता कुमारी आदि आंगनबाड़ी सेविका मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










