आवासीय विद्यालय में मारपीट मामले की जांच जारी

Updated:
विज्ञापन
आवासीय विद्यालय में मारपीट मामले की जांच जारी

पाकुड़. अनुसूचित जाति आवासीय प्राथमिक विद्यालय में गार्ड द्वारा बच्चों के साथ मारपीट की जांच जारी है.

विज्ञापन

पाकुड़. कित्ताझोर में बटेश्वर सेवा संस्थान की ओर से संचालित अनुसूचित जाति आवासीय प्राथमिक विद्यालय में गार्ड द्वारा बच्चों के साथ मारपीट की जांच जारी है. जानकारी के अनुसार, उक्त संस्थान को शोकॉज किया जा रहा है. आइटीडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का ने बताया कि जिले में उक्त संस्थान के द्वारा वर्ष 2006 से विद्यालय का संचालन किया जा रहा है. विद्यालय में गाड के द्वारा मारपीट सहित खान-पान को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी. मामले में जांच की जा रही है. उक्त संस्थान को शो काॅज किया जा रहा है. संस्थान की ओर से जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई विभागीय स्तर से की जायेगी. वही मामले को लेकर सीओ कुमार अरविंद बेदिया ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है. बता दें कि शनिवार की देर रात उक्त विद्यालय में नाइट गार्ड विनय मिश्रा के द्वारा बच्चों के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया था. नगर थाने की पुलिस ने नाइट गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. हालांकि वर्तमान में गार्ड को बांड पर छोड़ा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola