पाकुड़ में तैलिक समाज का शक्ति प्रदर्शन, प्रखंड से गांव तक संगठन मजबूत करने की रणनीति

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद समिति के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकुड़ में तैलिक समाज की बैठक में संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया. सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ जरूरतमंदों की मदद पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

पाकुड़ : पाकुड़ जिला तैलिक समाज की बैठक सह कार्यकर्ता जुटान रविवार को शहरकोल स्थित डॉ. अनोज के क्लिनिक परिसर में आयोजित हुई. बैठक में समाज को संगठित और मजबूत करने के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गयी. मंच संचालन राजू नंदन साहा एवं हुकुम चंद ने किया.

विज्ञापन

प्रखंड स्तर पर समिति गठन का निर्णय

बैठक में नगर कमेटी की तर्ज पर प्रखंड स्तर पर समिति गठित करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए चुनाव की तिथियां निर्धारित करने और जिला स्तर से चुनाव पर्यवेक्षक दल गठित करने पर सहमति बनी.

गांवों तक पहुंचेगा संगठन

जिले के सभी गांवों तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ग्राम स्तरीय संयोजक (वीएलसी) नियुक्त करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया. इसके माध्यम से गांव और जिला संगठन के बीच संवाद को मजबूत करने की बात कही गयी.

सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों पर जोर

वक्ताओं ने समाज को एकजुट करने के साथ सांस्कृतिक परंपराओं एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया. बैठक में गैर-राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़कर गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए कार्य करने का निर्णय लिया गया.

दिसंबर में होगी जिला स्तरीय महासभा

दिसंबर में जिला स्तरीय महासभा आयोजित करने की घोषणा की गयी. इसके आयोजन के लिए प्रखंड स्तर पर सात सदस्यीय समिति गठित की जायेगी.

सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे

बैठक में अनुगृहीत साह, रंजन साहा, डॉ. अनुज साहा, अशोक कुमार साहा, अरविंद गोराई, धनेश्वर साहा, दीपक साहा, कालीचरण साहा, रतन साहा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे. अध्यक्ष कुमार शांतनु ने धन्यवाद ज्ञापित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola