घर से चल रहा था अवैध लॉटरी का खेल, 1900 टिकटों के साथ आरोपी गिरफ्तार
जानकारी देते एसडीपीओ व गिरफ्त में आरोपी | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ में पुलिस ने तलबड़ांगा गांव में अवैध लॉटरी टिकट बिक्री के अड्डे पर छापा मारा. इस कार्रवाई में विक्रम गुप्ता नाम के एक युवक को 1900 लॉटरी टिकटों और एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के खिलाफ लॉटरी विनियमन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के तलबड़ांगा गांव में अवैध लॉटरी टिकट बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर विक्रम गुप्ता को गिरफ्तार किया है. उसके पास से विभिन्न नामों की कुल 1900 लॉटरी टिकट और वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.
सूचना के सत्यापन के बाद कार्रवाई
एसडीपीओ ने बताया कि 12 सितंबर को विक्रम गुप्ता द्वारा अपने घर पर अवैध लॉटरी टिकट बेचने की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने तलबड़ांगा स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे पकड़ लिया.
1900 लॉटरी टिकट और मोबाइल बरामद
तलाशी के दौरान विभिन्न कंपनियों के 1900 टिकट बरामद किये गये. इसके अलावा वीवो कंपनी का हल्का सफेद रंग का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया.
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पुलिस के अनुसार मामले में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 215/2026 दर्ज किया गया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) तथा लॉटरी विनियमन अधिनियम, 1998 की धारा 7(3) के तहत कार्रवाई की जा रही है.
2023 में भी दर्ज था मामला
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में भी लॉटरी से संबंधित मामला दर्ज था.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए