ऑनलाइन पेमेंट के वक्त उड़ा होश, जब जेब से गायब मिला मोबाइल
AI-generated काल्पनिक तस्वीर
हिरणपुर बाजार में खरीदारी के दौरान एक व्यक्ति का मोबाइल फोन अचानक गायब हो गया. ऑनलाइन पेमेंट करते समय जेब टटोलने पर मोबाइल न मिलने से हड़कंप मच गया. फोन स्विच ऑफ आ रहा है और उसमें जरूरी दस्तावेज होने की बात कही गई है.
प्रतिनिधि, हिरणपुर : हिरणपुर बाजार में खरीदारी करने पहुंचे सुंदरपुर निवासी जियाउल अंसारी का मोबाइल फोन गुम हो गया. मोबाइल गुम होने के बाद उन्होंने काफी देर तक बाजार में खोजबीन की. लेकिन मोबाइल का कहीं पता नहीं चल सका.
तीन दुकानों में की थी खरीदारी
जानकारी के अनुसार जियाउल अंसारी खरीदारी के लिए सबसे पहले बाजार के 3 नंबर गली स्थित एक दुकान में गए. इसके बाद 2 नंबर गली और फिर 1 नंबर गली स्थित दुकान में खरीदारी करने पहुंचे. अंतिम दुकान पर सामान का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए जब उन्होंने जेब से मोबाइल निकालना चाहा, तो मोबाइल जेब में नहीं था.
कॉल करने पर स्विच ऑफ मिला मोबाइल
इसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल नंबर पर दूसरे के फोन से कॉल किया. लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बताया. इससे वह काफी परेशान हो गए और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि मोबाइल आखिर किस जगह गुम हुआ.
मोबाइल में जरूरी दस्तावेज होने की बात
जियाउल अंसारी ने बताया कि मोबाइल में जरूरी जानकारी और दस्तावेज भी हैं. फिलहाल उन्होंने मामले की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को देने की बात कही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए