ePaper

नप ने ईदगाह व मस्जिदों की साफ-सफाई में तेजी लाने का दिया निर्देश

Updated at : 15 Jun 2024 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
नप ने ईदगाह व मस्जिदों की साफ-सफाई में तेजी लाने का दिया निर्देश

आगामी पर्व बकरीद को लेकर जहां एक ओर जिला मुख्यालय समेत प्रखंड इलाकों में तैयारी जोरों पर है. वहीं नगर परिषद द्वारा ईद की नमाज को लेकर साफ-सफाई जोरों पर हैं.

विज्ञापन

पाकुड़. आगामी पर्व बकरीद को लेकर जहां एक ओर जिला मुख्यालय समेत प्रखंड इलाकों में तैयारी जोरों पर है. वहीं प्रशासन ने भी तैयारियां करनी शुरू कर दी है. सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है. वहीं नगर परिषद द्वारा ईद की नमाज को लेकर साफ-सफाई जोरों पर हैं. साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर शनिवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने अलग-अलग ईदगाह समेत मस्जिदों का निरीक्षण किया. उन्होंने ईदगाह के आसपास सफाई शुरू करायी और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए. शहर के मालपहाड़ी, तांतीपाड़ा, बल्लवपुर, हरिणडंगा बाजार स्थित मस्जिद व ईदगाह का निरीक्षण किया गया. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ने बताया कि आगामी 17 जून को बकरीद का पर्व मनाया जाना है. ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग ईद की नमाज अदा करते हैं. इसको लेकर ईदगाह समेत मस्जिदों के इर्द-गिर्द साफ-सफाई का काम किया जा रहा है. पानी की व्यवस्था भी की जाएगी. मुस्लिम समाज के लोगों से व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राय लेकर तथा खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को बेहतर करने के निर्देश दिए जाएंगे. पर्व में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो, यह प्रयास किया जाएगा. मौके पर नगर परिषद प्रबंधक मनीष कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola