17 पंचायतों की मनरेगा योजनाओं की हुई सोशल ऑडिट

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंडस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा मनरेगा के तहत शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंडस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें लिट्टीपाड़ा प्रखंड की सभी 17 पंचायतों में आयोजित पंचायत स्तरीय जनसुनवाई से अग्रसारित मामलों पर विस्तृत चर्चा की गयी. इस वित्तीय वर्ष 2023-24 व 2024-25 में संचालित कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण किया गया. प्रखंडस्तरीय ज्यूरी सदस्यों ने संबंधित अभिलेखों और साक्ष्यों का गहन अवलोकन करते हुए मामलों की पारदर्शी और निष्पक्ष समीक्षा की. आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बीपीओ माणिक दास ने बताया कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को और मजबूत करना है. मौके पर प्रखंडस्तरीय ज्यूरी में मरांग बीटी बेसरा, प्रसाद हांसदा, उज्ज्वल सरकार, शंकर दास, अनंत मंडल समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola