शहरगग्राम दुर्गा मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू
शहरग्राम दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ.
महेशपुर. शहरग्राम दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ. शहरग्राम गांव के हाटपाड़ा पोखर में आचार्य संजय कृष्ण महाराज के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भर कर नगर भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधिवत पूजा हुई. बताते चलें कि सोमवार की संध्या सात बजे से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कथावाचक संजय कृष्ण महाराज (वृंदावन) करेंगे. मौके पर मिशन कुमार साहा, महेश्वर साहा, गणेश साहा, धीरेन साहा, मदन साहा, रमेश साहा, विशाल भगत, दुर्गा साहा, विकाश मडैया, मनोहर साहा, सुबोध साहा, धनंजय साहा आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए