कमांडरों के साथ हुई सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

सोमवार को एसपी कार्यालय में विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.
नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ सोमवार को एसपी कार्यालय में विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त विशेष पर्यवेक्षकों ने की. बैठक में एसपी प्रभात कुमार के साथ बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आरपीएफ, एएसएसएपी और जेएचकेएसएपी के कमांडर व कंपनी कमांडर उपस्थित रहे. बैठक के दौरान, विशेष पर्यवेक्षकों ने सुरक्षा बलों के आवासन स्थलों पर उपलब्ध करायी गयी मूलभूत सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली. इसके अतिरिक्त, फोर्स डिप्लॉयमेंट प्लान की गहन समीक्षा की गयी. सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये, ताकि चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न किया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










