सड़क के गड्ढों से राहगीर परेशान : इधर टेंडर की राह में तकनीकी पेंच

Updated:
विज्ञापन

रानीपुर-पोचईबेड़ा सड़क के गड्ढों से राहगीर परेशान | Prabhat Khabar Network

रानीपुर-पोचईबेड़ा मुख्य सड़क पर बने बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं. लगातार बारिश से गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय लोगों ने तत्काल मरम्मत की मांग की है.

विज्ञापन

हिरणपुर : रानीपुर-पोचईबेड़ा मुख्य सड़क पर गोपालपुर और जामपुर के बीच पुल के समीप बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं. लगातार बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क का यह हिस्सा और भी खतरनाक हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोपहिया चालकों को परेशानी

यह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन है. पुल के समीप बने दो बड़े गड्ढों से होकर गुजरने में खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है. पानी जमा रहने के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता. वहीं, गड्ढों से बचने के दौरान वाहन चालकों को अचानक दिशा बदलनी पड़ती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

रोजाना होता है आवागमन

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, रानीपुर-पोचईबेड़ा मुख्य सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, टोटो, दोपहिया और अन्य वाहनों का आवागमन होता है. सड़क के खराब हिस्से के कारण लोगों को परेशानी के साथ वाहनों के क्षतिग्रस्त होने का भी डर बना रहता है. ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है.

तत्काल गड्ढे भरने की व्यवस्था

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालक अभियंता वीर राघवन ने बताया कि सड़क के टेंडर के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. तकनीकी समस्या के कारण फिलहाल टेंडर खुल नहीं पा रहा है. उन्होंने बताया कि तत्काल गड्ढों को भरने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola