पाकुड़िया में मनाया रक्षा बंधन का त्योहार

Updated:
विज्ञापन

भाई बहनों के प्रेम व पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन सोमवार को पाकुड़िया बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. भाई बहनों के प्रेम व पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन सोमवार को पाकुड़िया बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प दिलाया. भद्रा रहने के कारण सुबह के बजाय दिन 1.30 बजे के बाद रक्षा बंधन का त्योहार शुभ मुहूर्त में शुरू हुआ. इस अवसर पर भाइयों ने बहनों से कलाई पर राखी बंधवाई. राखी बांधने से पहले बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा किया और तिलक लगाया. भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया. वहीं बहनों ने भी भाई की रक्षा की कामना ईश्वर से की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola