अवैध खनन व परिवहन पर रोक लगाने के लिए करें छापेमारी : डीसी
जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में हुई.
पाकुड़ नगर. जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में हुई. बैठक में डीसी ने अवैध खनन, परिवहन व भंडारण पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया. बैठक में पूर्व की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुपालन की समीक्षा की गयी. साथ ही माइनिंग इंस्पेक्टर को अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को सख्त निर्देश दिया जाए कि कोई भी अवैध माइनिंग, परिवहन न हो. अन्यथा कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. उपायुक्त ने जिला खनन टास्क फोर्स के सदस्यों को क्षेत्रों का भ्रमण कर करने को कहा. अवैध खनन व परिवहन करते कोई भी लोग संलिप्त पाए जाते हैं तो उसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने की बात कही. उपायुक्त ने अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि सप्ताह में दो बार रेंडमली चेकपोस्ट का निरीक्षण करें. निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच करें की कितने वाहनों के चालान की जांच की गयी. उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सीओ व थानेदारों को निर्देशित किया कि आपस में समन्वय स्थापित कर औचक छापेमारी की जाये. ताकि अवैध खनन करने वाले लोगों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके. बैठक में एसपी प्रभात कुमार, एसी जेम्स सुरीन, एसडीओ साइमन मरांडी, डीटीओ संजय पीएम कुजूर, माइनिंग इंस्पेक्टर सुबोध कुमार आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए