नलहाटी के राम मंदिर में धूमधाम से मनी राधाष्टमी, हरिनाम संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु
नलहाटी राम मंदिर में राधाष्टमी पर आयोजित हरिनाम संकीर्तन में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
नलहाटी के राम मंदिर में राधाष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की और शाम को हरिनाम संकीर्तन में भाग लिया.
नलहाटी से प्रतीम मष्करा की रिपोर्ट
नलहाटी के राम मंदिर में रविवार को राधाष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया. राधाष्टमी के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में राधा-कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गयी. दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही. शाम के बाद मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

शाम से हरिनाम संकीर्तन
रविवार रात करीब आठ बजे मंदिर पहुंचने पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन चल रहा था. मंदिर के सेवायत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम मंदिर में राधाष्टमी के साथ श्रीकृष्ण के छोटियारी उत्सव का आयोजन किया गया. पूरे दिन राधा और कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया.
विशेष सजावट से सजा मंदिर परिसर
राधाष्टमी को लेकर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था. पूजा और संकीर्तन में शामिल होने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे. मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए