भूमि से कब्जे तक की फरियाद, जन समाधान दिवस में डीसी ने सुनीं समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

समस्याओं को सुनती उपायुक्त मेघा भारद्वाज | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ में जन समाधान दिवस पर डीसी मेघा भारद्वाज ने भूमि, इलाज, एनओसी सहित जनसमस्याएं सुनीं. निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

पाकुड़ : समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जन समाधान दिवस में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं. नागरिकों ने भूमि, इलाज, पेट्रोल पंप के लंबित अभिलेख, एनओसी और जमीन पर जबरन कब्जे समेत अन्य मामलों को लेकर आवेदन सौंपे.

आपके शहर में

विज्ञापन

हर आवेदन की निष्पक्ष जांच का निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्रत्येक आवेदन की निष्पक्ष और तथ्यपरक जांच कर त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. किसी भी मामले में लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा.

लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाने पर जोर

उपायुक्त ने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाने और सरकारी सेवाओं व योजनाओं का लाभ समय पर सुनिश्चित करने को कहा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola