कुमारपुर में एआइएमआइएम का जनसंपर्क अभियान, संगठन मजबूत करने पर जोर
मौजूद एआईएमआईएम के कार्यकर्ता व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ में एआईएमआईएम का जनसंपर्क अभियान, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे जनहित के मुद्दों पर चर्चा. ग्रामीणों की समस्याओं को उठाने का संकल्प.
आपके शहर में
पाकुड़ : पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के कुमारपुर गांव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया गया. पार्टी के संथाल परगना प्रभारी अकिल अख्तर के निर्देश पर अभियान का नेतृत्व पाकुड़ पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष रफीक अहमद ने किया. कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की. साथ ही पंचायत और गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर विचार-विमर्श किया गया.
सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे उठाये
कार्यक्रम में रफीक अहमद, मो. महाफिजुर रहमान, अहमदुल्लाह फाकरी और मौलवी प्रिंस साहेब ने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं पर अपनी बात रखी. वक्ताओं ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं का उल्लेख करते हुए जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि जनता को अपने क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछने का अधिकार है.
गांव-गांव जाकर संवाद करने का दावा
कार्यकर्ताओं ने कहा कि एआइएमआइएम चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करेगी. आने वाले दिनों में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अभियान तेज किया जाएगा.
कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
मौके पर जिला कार्यालय सचिव मोसाराफ हुसैन, वरिष्ठ कार्यकर्ता सादेक अली, नईम अख्तर, इंतखाब आलम, बल्ला शेख, इसमाइल शेख, सेलीम शेख, मासतारुल शेख, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए