मैपिंग विसंगति वाले मामलों की 24 से सुनवाई, जरूरी दस्तावेज लेकर बूथों पर पहुंचें मतदाता

Updated:
विज्ञापन

बैठक करती उपायुक्त व उपस्थित अधिकारी और अन्य | Prabhat Khabar Network

मतदाता सूची में सुधार और मैपिंग विसंगतियों के लिए 24 अगस्त से सुनवाई शुर. पहचान संबंधी दस्तावेज के साथ बूथों पर पहुंचें.

विज्ञापन

पाकुड़ : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर-2026 को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में अब तक हुए कार्यों, 22 एवं 23 अगस्त को प्रस्तावित विशेष शिविर और 24 अगस्त से शुरू होने वाली सुनवाई की तैयारियों की समीक्षा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर

उपायुक्त ने बताया कि दोनों दिनों जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे. शिविर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम और विवरण में सुधार समेत अन्य कार्य किए जाएंगे. फॉर्म-6 और फॉर्म-8 से संबंधित कार्यों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है.

अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी पर जोर

अधिकारियों और कर्मियों को अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा परिवार के अन्य सदस्यों को भी शिविर में लाने के लिए प्रेरित करने को कहा गया. उपायुक्त ने विशेष शिविरों का सैंपल निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का आकलन करने तथा एसआईआर कार्य में शुद्धता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

24 अगस्त से शुरू होगी सुनवाई

उपायुक्त ने बताया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पायी है या मैपिंग-मैचिंग में विसंगति है, उनके मामलों की सुनवाई 24 अगस्त से शुरू होगी. संबंधित मतदाताओं को पहचान संबंधी जानकारी, माता-पिता, दादा-दादी या अन्य पूर्वजों की जानकारी, जन्म स्थान और जन्म वर्ष समेत आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे.

11 निर्धारित दस्तावेजों के आधार पर होगा सत्यापन

निर्धारित 11 दस्तावेजों में उपलब्ध वैध दस्तावेजों के आधार पर मामलों का सत्यापन किया जाएगा. अपरिहार्य कारणों से निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने वालों को नियमानुसार दूसरा अवसर भी मिलेगा.

स्थानीय स्तर पर बनाए जा रहे सुनवाई स्थल

बड़ी संख्या में मामलों को देखते हुए पंचायत भवन समेत अन्य सरकारी भवनों में स्थानीय स्तर पर सुनवाई स्थल बनाए जा रहे हैं. बैठक में राजनीतिक दलों से विशेष शिविर और सुनवाई का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की गयी. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola